कुरूद तहसील में 03, नगरी में 02, मगरलोड, भखारा और कुकरेल में 01-01 जगह लगेगा शिविर
धमतरी 06 जून 2022
जिले के विभिन्न तहसीलों में आयोजित राजस्व शिविरों की कड़ी में मंगलवार 07 जून को कुरूद तहसील में 03, नगरी में 02, मगरलोड, भखारा और कुकरेल तहसील में 01-01 जगह शिविर लगाया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक कुरूद तहसील में दर्रा, कुरूद और कोड़ापारा में राजस्व शिविर आयोजित किए जाएंगे। कुरूद में आयोजित शिविर में ग्राम कुरूद, दर्रा के शिविर में ग्राम दर्रा, खर्रा और कोड़ापार के शिविर में ग्राम कोड़ापार, खुरसेंगा और भरदा के ग्रामीण सम्मिलित होंगे।
नगरी तहसील में जबर्रा और भोथली में राजस्व शिविर आयोजित किया जाएगा। जबर्रा के शिविर में जहां ग्राम जबर्रा, चारगांव, खरका, मुनईकेरा, देवगांव और दिनकरपुर के ग्रामीण शामिल होंगे, वहीं भोथली के राजस्व शिविर में ग्राम भोथली, घोरागांव और हिंछापुर के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। इसी तरह मगरलोड तहसील के बोरसी में आयोजित राजस्व शिविर में ग्राम सोनेवारा, सरगी, केवराडीह, भोथा(लड़ेर), लड़ेर, पाहंदा, बोरसी, झांझरकेरा, देवगांव, धनबुड़ा और भालूचुवा के ग्रामीण शामिल होंगे। भखारा तहसील के बगदेही में लगने वाले राजस्व शिविर में ग्राम देवरी, सिहाद, दर्री, भेण्डरवानी, बगदेही और चिरपोटी के ग्रामीण सम्मिलित होंगे। कुकरेल तहसील के कुर्रीडीह में आयोजित होने वाले राजस्व शिविर में ग्राम कुर्रीडीह, पीपरछेड़ी, बरबांधा, झुरातराई, छलकनी, कोटरवाही, पारधी और मगौद के ग्रामीण शामिल होंगे।
