रायपुर, 26 जून 2022
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार सोमवार 27 जून को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास सतनाम सदन से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर 12.30 बजे दुर्ग जिले के अहिवारा पहुंचेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री गुरु रूद्रकुमार रायपुर के लिए रवाना होंगे।
