धमतरी, 13 जुलाई 2022
जिले में एक जून से अब तक 427.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक जहां सबसे अधिक कुकरेल तहसील में 514.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं कुरूद तहसील में सबसे कम 308.3 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। इसी तरह नगरी तहसील में 511.5 मिलीमीटर, धमतरी में 476.2 मिलीमीटर, मगरलोड में 418.7 मिलीमीटर और भखारा में 333.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
जिले में आज 110.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। आज जहां कुकरेल तहसील में सबसे अधिक 175 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है, वहीं कुरूद तहसील में सबसे कम 61.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है। इसी तरह आज धमतरी तहसील में 148.4 मिलीमीटर, मगरलोड में 115.9 मिलीमीटर, नगरी में 97.8 मिलीमीटर और भखारा तहसील में 63.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।
