गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 13 जुलाई 2022
जिले के ग्राम हर्राटोला के छात्र अमित कुमार का जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार जिला बिलासपुर में प्रवेश के लिए चयन होने पर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
जिला शिक्षा अधिकारी मनोज राय ने बताया कि अमित कुमार प्राथमिक शाला करची टोला का छात्र है। वे दृष्टिबाधित (लो विजन) तथा अनुसूचित जाति का छात्र है, उनका जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में चयन होना हमारे लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि के लिए पर जिला शिक्षा अधिकारी राय, जिला नोडल समावेशी शिक्षा प्रवीण कुमार चौधरी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी संजय वर्मा एवं बीआरसीसी संतोष सोनी ने छात्र को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
