बालोद 20 जुलाई 2022
शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय सिविल कोर्ट के पास धमतरी, जिला-धमतरी में कक्षा पहली से कक्षा नवमी तक श्रवण एवं मूकबधिर बालिकाओं का प्रवेश 10 जून 2022 से प्रारंभ हो गया है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि विद्यालय में छात्रावास की निःशुल्क सुविधा है, प्रवेश हेतु बच्चे का दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साईज फोटो अनिवार्य है।
