????????????????????????????????????
रायपुर, 23 जुलाई 2022
राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त बी.बी. एस. ठाकुर एवं उदयराम नेताम ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान ठाकुर एवं नेताम ने राज्यपाल उइके से जनजातीय मुद्दों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की। साथ ही राज्यपाल से अपने कार्यकाल के प्रशासनिक अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर दुर्गा ठाकुर एवं रंजना नेताम उपस्थित थीं।
