राजनांदगांव। जिला मुख्यालय के करीब ग्राम पनेका के हाईस्कूल में पदस्थ शिक्षक शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए...
छत्तीसगढ़
रायपुर, 29 अगस्त. प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण...
कलेक्टर श्रीमती कौशल ने रिमझिम बारिश में किया खराब सड़कों का मुआयना, तीन दिनो में सड़कों को वाहन चलने योग्य ठीक करने दिए निर्देश बैठक में निर्देश के बाद भी सड़क मरम्मत में लापरवाही पर अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी जताई कोरबा ,कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल आज एसपी श्री अभिषेक मीणा के साथ जिले की खराब सड़कों का गहन मुआयना किया। दोनो अधिकारियों ने ध्यानचंद चैक से लेकर दर्री होते हुए कटघोरा से पाली तक खराब सड़क पर जगह-जगह रूककर सड़क मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग और नगरीय निकायों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। खराब सड़को की मरम्मत कराने में लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर श्रीमती कौशल ने लोक निर्माण विभाग और नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों के प्रति सार्वजनिक रूप से गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने तीन दिवस के भीतर खराब सड़कों के बड़े-बड़े गड्ढों को भरकर और सड़क पर जमा पानी की निकासी की व्यवस्था कर सूचित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि तीन दिवस के भीतर सड़क की मरम्मत कर वाहन चलने योग्य नहीं बनी तो संबंधित अधिकारियों के काम में लापरवाही बरतने की सूचना देते हुए विरूद्ध नकारात्मक टीप के साथ विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया जाएगा। कलेक्टर ने यह भी चेतावनी दी कि सड़क मरम्मत के काम में लापरवाही के कारण किसी भी सड़क दुर्घटना पर राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, संबंधित नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी और काम करने वाले ठेकेदार की जिम्मेदारी तय की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़को के निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती सूर्यकिरण, तहसीलदार रोहित सिंह, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रहमान सहित एनएच पीडब्लयूडी और नगर पंचायत छुरीकला, नगरपालिका परिषद कटघोरा तथा नगरपंचायत पाली के मुख्यनगरपालिका अधिकारी भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दर्री-जमनीपाली रोड पर पुरानी भट्टी के पास पानी भरने के कारण खराब हुई सड़क की कोई मरम्मत नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होने मौके पर एनटीपीसी के अधिकारियों को बुलाकर खराब हुई सड़क की मरम्मत के लिए सभी जरूरी सहयोग तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मुहैया कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि यह सड़क एनटीपीसी के फ्लाईएश से भरे वाहनों के कारण खराब हुई है और यदि एनटीपीसी ने इस सड़क की मरम्मत के लिए तत्काल सहयोग नहीं किया तो जिला प्रशासन इस सड़क पर फ्लाईएश के भारी वाहनों का परिवहन बंद करने पर भी विचार करेगा। कलेक्टर ने छुरीकला नगर पंचायत क्षेत्र की ढाई किलोमीटर खराब सड़क की मरम्मत का काम नहीं शुरू होने पर भी अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी जताई। उन्होने एसडीओ श्री रहमान और नगर पंचायत के सीएमओ को अगले तीन दिनों में सड़क मरम्मत कर वाहन चलने योग्य नहीं बनाए जाने पर निलंबित करने की भी चेतावनी दी। श्रीमती कौशल ने कटघोरा-ढेलवाडीह बाईपास मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का भी निरीक्षण किया। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण दो दिनों से इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद किया गया है। आज भी पुल की मरम्मत का काम शुरू नहीं होने पर कलेक्टर ने सब-इंजीनियर के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की और कल से किसी भी परिस्थिति में पुल मरम्मत का काम कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कटघोरा से पाली होकर बिलासपुर तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत कामों का भी जायजा लिया। उन्होने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को इस सड़क के पुनर्निर्माण तक सड़क की मरम्मत का काम तेजी से कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पाली-कटघोरा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही से बारिश के कारण हो गए बड़े-बड़े गड्ढों को तत्काल मैटल आदि से भरकर पाटने के निर्देश दिए। उन्होने सड़क पर जगह-जगह जमा हो गए पानी के निकासी के लिए भी तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। श्रीमती कौशल ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत के कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होने अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत की कामों के प्रतिदिन की प्रगति और फोटोग्राफ्स व्हाॅट्सएप्प पर भेजकर अवगत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसडीएम एवं तहसीलदार को भी निर्देशित किया कि सड़क मरम्मत के कामों का प्रतिदिन गंभीरता से निरीक्षण करें और उन्हें हर दिन वास्तविकता से अवगत कराएं। श्रीमती कौशल ने मरम्मत काम में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए
बंजर भूमि को खेती लायक बनाकर महिलाओं ने उगाई सब्जियां , पहले उत्पादन में ही 16 सौ से ज्यादा की आमदनी
रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार की सुराजी गांव योजना के तहत नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना के...
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव की पहल पर भेजा गया था लेबर बजट बढ़ाने का प्रस्ताव...
कोरोना संकट की घड़ी में भी विधानसभा सदस्यों ने अपने संवैधानिक दायित्वों का बखूबी पालन किया: मुख्यमंत्री...
छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास और मान्यता के लिए इसका संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल होना आवश्यक-...
मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों में अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति...
राजनांदगांव में अभी अभी मिले 6 कोरोना पॉजीटिव मरीज रायपुर . रायपुर में मिले मरीजों की बात...
बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के दिए निर्देशराहत कार्यों में आई तेजी राजनांदगांव 28...
राजनांदगांव । भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परवेज अहमद “पप्पू” ने प्रेस विज्ञप्ति...
भिलाई के एक अस्पताल में चल रहा था इलाज राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना ने अपना कहर बरपाना...
राजनांदगांव . मेडिकल बुलेटिन ( कोविड -19 ) 28 अगस्त के अनुसार जिले में मिले कोरोना पॉजीटिव 52...
जशपुरनगर -कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी के दिशा निर्देश में स्वच्छ...
सावन बीत गया है, लेकिन भादो में इतनी बारिश हो रही है कि रिकॉर्ड टूट गया है।...
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने दिया कलेक्टरों को एक-एक करोड़ के अग्रिम आहरण का अधिकार रायपुर-...
रायपुर. ध्यानाकर्षण के दौरान विधानसभा में रेत के अवैध उत्खनन का मामला गूंजा. भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल,...
राजनांदगांव – कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश: बिना मास्क नहीं मिलेगा डीजल, पेट्रोल और खाद्य सामग्री
बिना मास्क सामान बेचते पाए जाने पर लगेगा अर्थदंड और सामानों की होगी जब्ती यथावत रहेगा दुकान...
कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए पारा-मोहल्ला एवं लाऊड स्पीकर से बच्चों को दी जा रही...
रायपुर-राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिला कलेक्टर के माध्यम से प्राकृतिक आपदा...
