राजनांदगांव | व्यापारियों को आयकर से संबंधित नियमों, प्रावधानों व प्रक्रियाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से सीएआईटी व आयकर विभाग के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला 2 सितंबर को शाम 4 बजे स्टेशन रोड के पंचशील प्राइम होटल में आयोजित होगा। कार्यशाला के मुख्य अतिथि आयकर अधिकारी प्रमोद डी. मेश्राम होंगे।
