राजनांदगांव , स्वर्गीय मुकेश की 50वीं पुण्यतिथि पर संगीत प्रेमी श्रोताओं ने लेबर कॉलोनी सामुदायिक भवन में स्वर संगीत श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जेड रहमान ने मुकेश के सदाबहार गीतों को उनकी आवाज के अंदाज में प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावुक कर दिया। अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने की। मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव रहे। पार्षद मनोहर यादव और सावन वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
गायक जेड रहमान के अलावा संगीत सरिता, वरिष्ठ कलाकार राज कुमार शर्मा, योगेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, मनोज ओस्तवाल, सुभाष कोठारी, प्रदीप औठनकर, गफ्फार खान, मनोहर यादव ने प्रस्तुति दी। महापौर के आग्रह पर लोकप्रिय गीत ‘अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे’ गाने पर माहौल खुशनुमा हो गया।
ईपीएस 95 पेंशनर्स महिलाओं, बीएनसी मिल सेवा नियुक्त कर्मचारी संघ से अध्यक्ष नजीर अहमद, आनंद बहादुर, एमडी यूसुफ, गंगाधर और अरुण मेहर ने सम्मान किया। जिला सहकारी बैंक सेवा कर्मचारी संघ ने सम्मान किया।
