राजनांदगांव : आज से 1 अक्टूबर तक बनेगा दिव्यांग प्रमाण पत्र…
राजनांदगांव | सेवा संकल्प अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक विकासखंडों में दिव्यांग प्रमाण पत्र और यूडीआईडी शिविर लगाएंगे। शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होंगे।
25 सितंबर को नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव में शिविर होगा। 28 सितंबर को जनपद पंचायत भवन छुरिया में शिविर लगेगा। 29 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुमका में शिविर होगा। 1 अक्टूबर को नवीन स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़ में शिविर लगाया जाएगा।
