मनीष कुमार त्रिपाठी
दुर्ग। जिले में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर द्वारा 25 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं बीएसपी स्कूलों में शनिवार 26 सितंबर को छुट्टी रहेगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
हालांकि, जिन स्कूलों में त्रैमासिक परीक्षाएं संचालित हो रही हैं, उनके संबंध में अलग से आदेश जारी किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी का यह आदेश कलेक्टर दुर्ग की अनुमति से जारी किया गया है। लगातार बारिश को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
