राजनांदगांव : चैंबर ने गोल बाजार में फुटकर व्यापारियों को बांटे चिल्हर…
राजनांदगांव , फुटकर और सब्जी व्यापारियों को रोजाना होने वाली चिल्हर की समस्या से राहत दिलाने छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने पहल शुरू की है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चैंबर द्वारा 2 अक्टूबर से चिल्हर वितरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तीन दिनों में शहर के अलग-अलग बाजारों में फुटकर व्यापारियों को चिल्हर उपलब्ध कराई गई।
हाट बाजार में चैंबर महिला विंग की अध्यक्ष सुधा पवार और जिला कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल के सहयोग से व चैंबर अध्यक्ष कमलेश बैद के नेतृत्व में चिखली क्षेत्र के फुटकर व्यापारियों को चिल्लर वितरित की गई। इस दौरान उत्तम गिड़िया, सुनील कोटाडिया, पवन रूपचंदानी सहित अन्य सहयोगी मौजूद रहे। गोल बाजार सब्जी मंडी में राजकुमार बाफना, उत्तम गिड़िया, योगेश सारथी और हर्ष पटेल ने सब्जी विक्रेताओं एवं फुटकर व्यापारियों को चिल्हर वितरित की। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि फुटकर व्यापारियों के लिए चिल्लर की उपलब्धता रोजमर्रा की महत्वपूर्ण जरूरत है।
