खुज्जी अंबागढ़ चौकी में बजाज कप के तत्वाधान में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जो लगातार एक हफ्ते से चल रहा था। इसमें खुज्जी विधायक भोला राम साहू समापन अवसर में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
और साहू जी ने आगे कहा की खेल में हार जीत होते रहता है जीतने के लिए विजय श्री के लिए एक को हारना पड़ता है जो हारने वाले टीम है ,खिलाडी निराश न हो और प्रयास करे एक दिन जरूर सफलता मिलेगी।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के महामंत्री नरेश शुक्ला , नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के उपाध्यक्ष रितेश मेश्राम , पार्षद साधना सिंह , कांग्रेस कमेटी राजनंदगांव के संयुक्त महामंत्री पुरन नेताम , बेनी प्रसाद साहू , पार्षद विजय ,श्याम सुंदर लाटा अन्य नगरवासी गण उपस्थित रहे।
