खैरागढ़ नाबालिगों द्वारा फर्राटेदार वाहन चलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते अब पालकों के खिलाफ जुर्माना लगाया है।
थानों द्वारा आवश्यक वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर विधि विरुद्ध वाहन चलाने वाले तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते चलानी कार्यवाही शुरू करते खैरागढ़ पुलिस चैकिंग पॉइंट में एक नाबालिक बालक को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक मोटर साइकल लहराते हुए चलाते पाए जाने पर तुरकारी पारा निवासी नाबालिग के लाइसेंस सहित वैध दस्तावेज नही पाए जाने के बाद नाबालिग वाहन चालक के पालक और वाहन स्वामी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम 4/184/1 के तहत पंचनामा तैयार कर स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया। एसपी अंकिता शर्मा ने जिले के नागरिकों से अपने वाहनों में उचित दस्तावेज एवं लाइसेंस तथा दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अपील करते कहा कि शहर के भीतर प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को समय समय पर व्यवस्थित किया जा रहा है।
स्कूल के बच्चों के आने जाने के वक्त एवं बाजार में अत्यंत ट्रैफिक का दबाव एवं ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती थी जिससे अब राहत मिलने लगी है। एसपी शर्मा ने जिले में यातायात नियमो का पालन कर किसी प्रकार की होनेवाली संभावित दुर्घटनाओं पर विराम लगाने में नागरिकों से भी सहयोग मांगा।
शहर की सड़कों पर कानफोड़ू साइलेंसर लगाकर बाइक चलाने वालों पर पुलिस कार्यवाही शुरू हो गई है । जिला पुलिस की कार्यवाही में घुमका थाना के ग्राम कलेवा निवासी विजय कुमार पिता रामकुमार जांगड़े को फटे साइलेंसर चलाने के दौरान पकड़ कर कार्यवाही करते मोटरयान अधिनियम की धारा180 क (4) के तहत 5000 रुपए वसूल कर चालानी कार्यवाही किया गया, साथ ही फटी आवाज वाला साइलेंसर निकलवाकर ओरिजिनल कंपनी का साइलेंसर लगाया गया। एसपी अंकिता शर्मा ने जिले की यातायात व्यवस्था सुधारने सभी थानों को लगातार प्वाइंट लगाकर नियम विरूद्ध वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए है । पुलिस अधीक्षक शर्मा ने लोगों से ऐसे वाहनों की जिसका हॉर्न तेज आवाज या कानफाड़ू और फटाखे जैसे तेज आवाज वाले मोडिफाई साइलेंसर अथवा स्टंट करने वाले वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर ,फोटो कंट्रोल रूम खैरागढ़ के मोबाइल नंबर 9479247401 में सूचित करने की अपील की है ।
