राजनांदगांव पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव हो रहा है। हवा के साथ प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। इससे आसमान में बादल छाने लगे हैं। शनिवार से इसमें और बढ़ोतरी होगी। इधर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री पर रहा। जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर स्थिर है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले पांच दिन मौसम शुष्क रहेगा। वहीं तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। बादल छाए रहेंगे।
