राजनांदगांव 10 अगस्त। न्यू आदर्श महिला मण्डल गौरीनगर के पदाधिकारियों की बैठक आज दिनांक को प्रातः 11.00 बजे रखा गया था, जिसमें कोरोना संकट काल में नागरिकों के जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये इस वर्ष कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर रामसत्ता का आयोजन नही किया जायेगा।
न्यू आदर्श महिला मण्डल के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान ने बताया कि, छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप नागरिकों के जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये रामसत्ता का आयोजन स्थगित करने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया है।
बैठक में वार्ड पार्षद एवं वरिष्ठ सभापति समद खान, समिति के पदाधिकारीगण निर्मला यादव, मोहनी कंवर, दुर्गा यादव, लक्ष्मी सिंह, शिला दुबे, मीना साहू, सुशीला निषाद, दासीन देशमुख, अन्नपूर्णा यादव, गौरी यादव, रधिया देवंागन, बसंती यादव, सावित्री यादव, कविता गोड, रूखमणी निर्मलकर, गुलाबु यादव, रधिया यादव, सुनेति भट्ट, लीला यादव, विरेन्द्र भट्ट उपस्थित रहें। यह जानकारी अभिमन्यू मिश्रा ने दी।
