कांग्रेस कार्यकर्ता पप्पू यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा हथा और महाराष्ट्र के नांदेड़ में जाकर छिपा था. नेवई पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी.
25 नवंबर की रात मरोदा निवासी पप्पू यादव टंकी मरोदा में शीतला मंदिर के पास चाय चौपाल नाम की दुकान के सामने बैठा था. उसी दौरान आरोपी मंगल देवार, दादू देवार, हरीश साहू, अमन महार अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे. उन्होंने पप्पू यादव के भांजे विशाल यादव से हुए विवाद की बात को लेकर पप्पू यादव से झगड़ा शुरू कर दिया. काफी गाली गलौज की और चाकू से पप्पू के पेट पर चाकू से कई बार वार कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. कांग्रेस कार्यकर्ता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां 2 दिसंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
