रायपुर आज 10 जनवरी “विश्व हिंदी दिवस” है,भारत साहित पूरे विश्व में आज हिंदी दिवस धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। विश्व हिंदी दिवस हम भारतियों के लिए विशेष दिन है क्योंकि एक यही हिंदी है जो सबसे सहज,सरल,शालीन और मर्यादित भाषा है।यही हमारी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है,हमारे विचार हमारी मनोवृतियाँ,हमारे हाव-भाव,हमारे मनोभावों की सबसे सुंदर माध्यम है।हिंदी के द्वारा हम अपने आचार विचार को सरल सहज रूप में व्यक्त करते हैं।जिसको हर कोई बड़ी आसानी से समझ सकता है।
विश्व हिंदी दिवस को मनाने का कारण-
विश्व हिंदी दिवस मनाये जाने का मात्र एक ही कारण है और वह है,हिंदी का पूरे विश्व में प्रचार-प्रसार करने ताकि इसकी लोकप्रियता बनी रहे।इसका प्रभाव और महत्व हमेशा बढ़ता रहे।हिंदी हमारी सांस्कृतिक विरासत है, हमारी पहचान है,हमारे एकता का परिचायक है।एक मात्र यही हिंदी है जो हमे आपस में एक सूत्र में बाँध के रखती है।हमे मान-सम्मान मर्यादा शालीनता सिखाती है।
