एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। फ्लाइट के अंदर शाकाहारी भोजन में चिकन का टुकड़ा मिलने से बवाल मच गया। यात्री ने इसकी शिकायक एक्स (ट्विटर) पर की है। यात्री का कहना है कि वह शाकाहारी है लेकिन उसके शाकाहारी भोजन में चिकन का टुकड़ा पाया गया जिससे उसे काफी परेशानी हुई।

