गंडई पंडरिया सोशल मीडिया में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर गंडई नगर के सर्व हिंदू समाज एवं विश्व हिंदू परिषद इकाई गंडई के द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम गंडई के थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि सोशल मीडिया साइट में फोटो डालकर खैरागढ निवास करने वाले चमन खान, चिंटू खान, और अन्य द्वारा आपत्तिजनक बातें पोस्ट की गई। इससे हिंदू समाज आक्रोशित है। मामले पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व हिंदू समाज के दर्जनों लोगों ने मिलकर मंगलवार 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे गंडई के हद्य स्थल तिरंगा चौक में जमकर नारेबाजी की गई। हाथों में भगवा झंडा लिए नारे लगाते हुए रैली के रूप में पैदल गंडई थाना पहुंचे। थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान खम्हन ताम्रकार, अनिल अग्रवाल, राकेश ताम्रकार, राकेश ठाकुर, संजय अग्रवाल, राकेश जायसवाल, रवि भवनानी, टुम्मन साहू, राजू जायसवाल, दिनेश भट्ट, उत्तम राजपूत, यतीश कुंजाम, अमित अग्रवाल, रामकुमार साहू, संजय बागड़े, धर्मेंद्र पटेल, कृष्णा मानिकपुरी, बलदाऊ सोनी, पप्पू देवांगन, मुकेश धनकर, उमेश्वर साहू, शुभम देवांगन, मगन सोनी सहित हिंदू समाज के युवा साथी उपस्थित रहे।
