राजनांदगांव छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए 13 फरवरी को प्रेस साथियों के परिजन व आमजनों के लिए शिविर लगाया जा रहा है। सरकार की घोषणा के अनुसार 60 वर्ष तक की सभी विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए प्रदान किए जाने हैं। योजना का लाभ लेने के लिए शासकीय नियमों की पूर्ति करने वाले प्रेस के साथी एवं जनता सुबह 11 बजे प्रेस क्लब भवन रायपुर नाका पहुंचकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज में आवेदिका का आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड, बैंक पास बुक की फोटोकॉपी के साथ पति का आधार कार्ड, पैन कार्ड जरूरी होगा।
