बलरामपुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक युवक की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर उसके शव को तिलाजु आनंदपुर मार्ग के बलवा डामर जंगल में फेंक दिया गया. जंगल में युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी भी मौजूद हैं. इधर घटना से नाराज ग्रामीणों ने चक्का जाम दिया है. यह मामला रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र का है.
