राजनांदगांव आरटीई के तहत पहले चरण में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने आवेदन करने वंचित पालक दूसरे चरण में आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केवल पहले चरण में आवेदन करने से वंचित पालकों को आवेदन करना है ऐसे पालक जिन्होंने पहले चरण में आवेदन किया था लेकिन उनके बच्चों का पहली लॉटरी में चयन नहीं हुआ उन्हें आवेदन नहीं करना होगा। उनके आवेदनों को दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा और एक साथ लॉटरी निकाल कर बच्चों का चयन किया जाएगा।
दूसरे चरण में नए स्कूलों का पंजीयन एवं सत्यापन 15 से 30 जून के बीच किया जाएगा। एक जुलाई से शिक्षा पोर्टल में आरटीई के तहत प्रवेश लेने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 8 जुलाई तक चलेगी। 9 से 15 जुलाई के बीच नोडल अधिकारी पालकों के दस्तावेज का सत्यापन करेंगे। 17 से 20 जुलाई के बीच प्रदेश स्तर पर लॉटरी एवं सीटों का आवंटन किया जाएगा। वहीं 22 से 31 जुलाई तक लॉटरी से चयनित बच्चों को स्कूलों में एडमिशन देंगे। वहीं 1 से 30 अगस्त के बीच दावा आपत्ति की जा सकेगी। शेड्यूल के अनुसार दूसरा चरण शुरू हो चुका है। पहले चरण में जिले के पंजीकृत 173 निजी स्कूलों की 1703 सीटों के लिए 4635 आवेदन पहुंचे थे जिसमें 75 निरस्त होने पर 2946 आवेदनों को पात्र होने पर लॉटरी में शामिल किया गया था पहली लॉटरी में 1471 बच्चे चयनित हुए थे।
