बिलासपुर । व्यापार विहार स्थित बैंक के कर्मचारियों ने एसईसीएल SECL के सहायक प्रबंधक की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने पर उनकी पत्नी से भी मारपीट की गई। घायल अधिकारी ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। सरकंडा के राजकिशोर नगर में रहने वाले अमृत तिवारी एसईसीएल में सहायक प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई की दोपहर वे अपनी पत्नी नेहा तिवारी को लेकर व्यापार विहार स्थित एयू स्माल फाइनेंस बैंक आए थे। उन्होंने अपनी कार को बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने पार्किंग में खड़ी कर दिया।
