राजनांदगांव/ संस्कारधानी के हॉकी खिलाड़ी दीपेश चौबे की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए पुणे सीनियर डिवीजन हॉकी लीग 2024 में रनर्स अप खिताब अपने नाम किया ।सीनियर डिवीजन हॉकी लीग जो की 21 जून से 11 अगस्त 2024 तक मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम, पिंपरी – चिंचवाड़, पुणे में खेला गया । इसमें, इनकम टैक्स, सेंट्रल रेलवे, क्रीड़ा प्रबोधिनी बालेवाड़ी (स्टेट हॉस्टल), पी सी एम सी (विक्रम पिल्ले) अकादमी, सिटी पुलिस, एफ सी आई एवं सी जी एस टी & कस्टम्स पुणे जेसी कुल 7 दिग्गज टीमों ने हिस्सा लिया । हर सप्ताहांत में यह मैच खेला जाता था जिसमे सारी टीमों ने पहले एक दूसरे के साथ लीग मैच खेला । अनंत, टॉप की 4 टीमों ने सेमी फाइनल में जगह बनाई, जिसने कस्टम्स पुणे ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह सुनिश्चित कर ली और सेमी फाइनल में सेंट्रल रेलवे को 4-2 से हरा कर फाइनल खेला। फाइनल मुकाबले में बालेवाडी स्टेट हॉस्टल से हार कर रनर्स अप की ट्रॉफी अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता, महाराष्ट्र हॉकी के प्रचलित प्रतियोगिताओं में से एक है जो की प्रति वर्ष, हॉकी पुणे एवं हॉकी महाराष्ट्र के संरक्षण में कराया जाता है । समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ओलंपियन राहुल सिंह, ओलंपियन विक्रम पिल्ले, ओलंपियन देवेंद्र वाल्मीकि, जैसे हॉकी जगत की हस्तियां शामिल हुए। इस उपलक्ष्य में दीपेश चौबे, जो की विगत पांच वर्षो से कस्टम्स पुणे में कर सहायक अधिकारी की पोस्ट पर कार्यरत है साथ ही इस टीम के एक सक्रिय खिलाड़ी भी है, इन्हे कस्टम्स आयुक्तालय, पुणे, के आयुक्त एवं अपर आयुक्त द्वारा कार्यालय में सम्मानित किया गया।
