आगामी एक साल में छुईखदान इलाके के 31 गांवों में घरों तक नल कनेक्शन लगाए जाएंगे। यहां छिंदारी बांधी (रानी रश्मिदेवी जलाशय) से पानी की सप्लाई होगी। पानी का शुद्धिकरण बुढ़ानभांठ में होगा। यहां चार एमएलडी क्षमता का जल शुद्धिकरण संयंत्र का निर्माण किया जा रहा है। छिंदारी बांध से पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन का िवस्तार बारिश के बाद लगातार किया जा रहा है। इस योजना में 28 करोड़ 77 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना से छुईखदान क्षेत्र के गांवों में 4 हजार 565 घरेलू नल कनेक्शन दिए जाएंगे। अफसरों की मानें तो एक साल में इस योजना का काम पूरा हो जाएगा।
पीएचई के माध्यम से योजना का विस्तार किया जा रहा है।


वर्तमान में छिंदारी बांध का पानी सिंचाई के लिए तो दिया जाता है लेकिन अब घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से पहली बार सप्लाई की जाएगी। छिंदारी बांध से पाइपलाइन का विस्तार शुरू कर दिया गया है। छुईखदान शहर से होते हुए भी कई गांवों तक इसकी सप्लाई होगी। योजना का नाम बुढ़ानभाठ समूह जल प्रदान योजना है। छिंदारी बांध की अधिकतम ऊंचाई 34.65 मीटर है। जबकि कैनाल की लंबाई 137.57 मीटर है।
ग्रामीणों को राहत िमलेगी: केसीजी पीएचई के ईई एसपी सोनवानी ने बताया कि योजना का काम शुरू हो चुका है। उम्मीद है एक वर्ष में यह काम पूरा हो जाएगा। इससे ग्रामीणों को राहत मिलेगी उनके घरों तक कनेक्शन दिए जाएंगे।
कुकुरमुड़ा, भरदागोड़, तेंदूभांठा, बोरई, उदान, गोपालपुर, दनिया, सिलपट्टी, सुराडबरी, बुंदेली, खपरी दरबार, बुढ़ानभाठ, पद्मावतीपुर, उदयपुर, विचारपुर, पंडरिया, कोटरा, हाटबंजा, खैरी, मैन्हर, ओटेबंद, आमाघाट कांदा, बीरुटोला, कोड़का, श्यामपुर, साल्हेकला, चारभाठा, नवागांव लोधी, कुटेली कला, संडी और सीताडबरी तक योजना से पेयजल की सप्लाई होगी।
