राजनांदगांव । अति उच्चदाब विद्युत सब स्टेशन में रविवार को मेंटनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके चलते राजनांदगांव एवं मोहला, मानपुर, अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच बिजली गुल रहेगी। विद्युत कंपनी के द्वारा 132।33 केवी उपकेन्द्र से निकलने वाली सभी 33। 11 केवी उप केन्द्र बंद रहेंगे। राजनांदगांव में कंचनबाग, मोहारा, गंज मंडी, कैलाश नगर, लालबाग, आरके नगर, रेवाडीह, चिखली, बजरंगपुर नवागांव, नेहरू नगर, सोमनी, सिंघोला, अर्जुनी, में बिजली गुल रहेगी। डोंगरगढ़ में छुरिया, बम्हनी, चारभांटा, सड़क चिरचारी, कोठीटोला में बिजली गुल रहेगी।
