राजनांदगांव I गणेश पर्व पर स्थल सजावट के नाम से प्रसिद्ध शहर में अब मां दुर्गा की स्थापना में भी स्थल सजावट की भव्यता देखने को मिल रही है अगर आप मां दुर्गा के साथ-साथ काली माता के भव्य मंदिर के दर्शन करना चाहते हैं तो राहुल नगर लखोली अवश्य पधारे, नहीं तो आप एक आकर्षक मनमोहक भव्य मंदिर के दर्शन से चूक जाएंगे। क्योंकि यहां पर कोलकाता का प्रसिद्ध मां दक्षिणेश्वर काली माता का भव्य पंडाल बनकर तैयार हो चुका है, जिसे महोबिया वेल्डिंग एवं उनके मित्रों ने स्थानीय स्तर पर ही तैयार किया है।
मां कालिका उत्सव समिति के अध्यक्ष संतोष गुप्ता ने बताया कि लखोली के स्थानीय नवयुवकों द्वारा उक्त आकर्षक एवम मनमोहक मंदिर का निर्माण किया गया है जिसे बनाने में राहुल नगर के समस्त लोगों ने मदद की है।
