राजनांदगांव। संस्कारधानी में मां बम्लेश्वरी संयुक्त पदयात्री सेवा पंडाल बागेश्वर धाम मंदिर भवन हॉल में भागवताचार्य पं. विनोद गोस्वामी को अध्यात्म धर्म सेवा प्रसार के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट व अतुलनीय कार्यों के लिए राजनांदगांव रत्न का सम्मान दिया गया। इसमें 21 सेवा, सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख उपस्थित रहे। आयोजन समिति के संयोजक पंकज गुप्ता, सौरभ खंडेलवाल, निकुंज सिंघल, योगेश साहू, संदेश जैन, मधु खंडेलवाल, सचिव सूरज गुप्ता ने बताया कि बागेश्वर महादेव, मां बम्लेश्वरी, दुर्गा माता की महाआरती की गई। इसके पश्चात पं.विनोद गोस्वामी द्वारा माता की महिमा पर प्रवचन दिया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित नगर की 21 संस्थाओं के द्वारा पं.गोस्वामी को सम्मान दिया गया। आयोजन समिति की स्वागत अध्यक्ष प्रज्ञा गुप्ता ने मातारानी का सुप्रसिद्ध जसगीत की शानदार प्रस्तुति दी।
