राजनांदगांव| पुलिस विभाग में कांस्टेबल की नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 4 लाख 40 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। मामले की शिकायत पीड़ित ने एसपी से की थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। भंवरमरा निवासी चुरेंद्र साहू ने पुलिस को बताया कि तिलई में रहने वाले शुभम वर्मा से उसकी पुरानी जान पहचान थी। शुभम ने बातचीत के दौरान पुलिस विभाग में खुद ही अच्छी पकड़ होने और उसे कांस्टेबल के पद पर नौकरी लगा देने का झांसा दिया। इसके लिए आरोपी शुभम ने उससे बारी-बारी से 4 लाख 40 हजार रुपए ले लिए। लेकिन चुरेंद्र की नौकरी नहीं लगी। रुपए वापस मांगने पर आनाकानी करने लगा। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।
