राजनांदगांव. नक्सल प्रभावित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचार होने लगे हैं। कभी यह क्षेत्र पिछड़ा व अभावों से ग्रस्त था तो वहीं जिला बनने के बाद शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आई है। अब तो यहां डिजिटल तरीके से पढ़ाई कराई जा रही है। जिले के 18 सरकारी हाई व हायर सेकंडरी स्कूल ऐसे हैं जहां स्मार्ट क्लास खोले गए हैं।
यहां डिजिटल सिस्टम से विषयवार पढ़ाई होती है। यहां लगाए गए सिस्टम ऐसे हैं कि स्कैनर के माध्यम से पुस्तकों को स्कैन कर स्मार्ट टीवी में प्रदर्शित कर पढ़ाया जा रहा है। इससे पढ़ाई कराने के साथ पढ़ने व समझने में आसानी हो रही है।
