राजनांदगांव 02 नवम्बर। राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ. खूबचंद बघेल सम्मान से सम्मानित डोंगरगढ़ विकासखंड के पारागांव खुर्द निवासी किसान श्री एनेश्वर वर्मा ने आज कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा से सौजन्य मुलाकात की। कलेक्टर वर्मा ने कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा राज्य अलंकरण सम्मान से सम्मानित होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए नवाचार एवं कार्य किसानों के लिए प्रेरणादायी है। कृषि की उन्नत तकनीक का प्रयोग करते हुए खेती करने के लिए अन्य किसान भी प्रेरित होंगे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तनुजा सलाम, उप संचालक कृषि श्री जीएस धु्रर्वे, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) श्री राजू कुमार साहू उपस्थित थे।
