शिक्षकों ने कोर्रामटोला संकुल के सभी शालाओं में अध्यापन हेतु लगवाया स्मार्ट टी वी
राजनांदगांव 07 नवम्बर। पढ़ई तुंहर दुआर अभियान के अंतर्गत राजनांदगॉव जिला के मोहला विकासखंड में इन दिनों नई तकनीक से पढ़ाई की शुरुआत की जा रही है। कोविड-19 के संक्रमण काल में भी किसी न किसी माध्यम से बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक कार्य कर रहे है। मोहला विकासखंड के शिक्षकों द्वारा स्मार्ट एंड्रॉइड टीवी से अध्यापन की नवाचारी पहल की गई है। इस कड़ी में कोर्रामटोला संकुल के 15 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ में शिक्षकों ने स्वयं के प्रयासों एवं जनसहयोग से स्मार्ट टीवी लगवाया, जिसका शुभारंभ संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी द्वारा किया गया। इस मौके पर संसदीय सचिव श्री मण्डावी ने संकुल के शिक्षक श्री सनतकुमार देवहरे, श्री हरिश्चंद्र कोमा, श्री अखिलेश लोन्हारे, श्री भुवन मेश्राम, पुष्पा पुरामे, रुपरेखा रामटेके, श्री नरेन्द्र रामटेके, भीष्मा भुआर्य, प्रणीता साहु, सुनीता धुर्वे, संध्या हेडामें, रश्मि श्रीवास्तव, अनिता यादव, सुभद्रा तारम, कमलेश, कांति कुंजाम, अंजु साहु, प्रवीण गलफट, रूपेन्द्र कुरेशिया, प्रीति देवांगन, विरेन्द्र ठवरे, योगिता मरकाम, लक्ष्मी गेडाम, प्रज्ञा खोब्रागढ, सादिक अहमद, सरिता खान, खुबलाल नायक, किरण देशमुख, अनुज तुलावी, पुष्पा कोमरे, रामनारायण तिवारी, चंद्रनाथ वर्मा, सरिता सुर्यवंशी, कविता बोरकर, बिसनाथ जामडे का सम्मान किया। बेहतर समन्वय के लिए संकुल समन्वयक रूपेंद्र कुमार नंदे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि शिक्षा में इस नवाचार के लिए शिक्षकों ने स्वयं राशि वहन किया है, साथ ही बहुत से जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी आर्थिक सहयोग किया है। सरपंच श्री संतराम मांझी ने 5 स्कूलों को 3000 रूपए की राशि, रतन तारम ने 2000 रूपए, नरेश कुंजाम ने 2000 रूपए टीवी के लिए दान किया है। उद्घाटन कार्यक्रम के अवसर पर अतिथियों ने नवाचारी शिक्षकों, विभागीय अधिकारियों व शिक्षक राजकुमार यादव सहित समाज सेवी श्री संजय जैन की प्रशंसा की। संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मण्डावी ने श्री राजेन्द्र देवांगन, श्री सतीश ब्यौहरे, श्री राजकुमार यादव, श्री संजय जैन जैसे लोगों के योगदान को शिक्षा के विकास के लिए सराहनीय बताया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को शिक्षा के महत्व को समझने व समाज मे शिक्षा को सर्वोपरि स्थान देने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री इन्द्रशाह मण्डावी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजय जैन, श्री बीरेंद्र मसिया, सरपंच श्री नरेश कुंजाम, श्री लगनु चंद्रवंशी, गमिता लोनहरे, मीना मांझी, सुरजीत राजपूत, अजय राजपूत, ऐश्वर्य साहू, सदानंद शेंडे, एपीसी श्री सतीश ब्यौहरे, बीईओ श्री रोहित अम्बादे, एबीईओ श्री राजेन्द्र कुमार देवांगन, बीआरसी श्री खोमलाल वर्मा, श्री रूपेंद्र नंदे, श्री सईद कुरैशी, सुनील शर्मा, मलेश मालेकर, राजकुमार यादव व ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति रही।
