एमसीबी । कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में शुष्क दिवस घोषित किया है। इस दौरान एमसीबी जिले की सभी देशी/विदेशी कम्पोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों उनसे जुड़े अहातों और एफ.एल. 4(क) अनुज्ञप्ति परिसर व्यवसायिक क्लब 26 जनवरी एवं 30 जनवरी को बंद रहेंगे। इस अवधि में मदिरा का संव्यवहार बंद रहेगा।
