राजनांदगांव।कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीम ने 27 जनवरी 2025 को वृत्त चिचोला स्थित पाटेकोहरा चेक पोस्ट पर गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई की। महाराष्ट्र की मदिरा तस्करी करते हुए आरोपी गजेंद्र सिंह मौर्या नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान वेगनार वाहन से 150 पाव महाराष्ट्र निर्मित संत्री मदिरा और दो पेटी बियर बरामद की गई।
इस कार्रवाई में वाहन को भी जब्त कर लिया गया।कार्यवाही का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी कुसुमलता जोल्हे ने किया। टीम में आरक्षक भोज उइके, नागेश निषाद, अनिल सिन्हा, और सुरक्षा कर्मी मनीष रजक, सुनील एवं राजेंद्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
