कांग्रेस पार्टी में आंतरिक विवाद और असंतोष उभरकर सामने आ रहा है। टिकट वितरण के बाद से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओ के इस्तीफों का सिलसिला जारी है।

डोंगरगांव : नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में आंतरीक विवाद और असंतोष उभरकर सामने आ रहा है। टिकट वितरण के बाद से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओ के इस्तीफों का सिलसिला जारी है। मिली जानकारी अनुसार नगरीय निकाय चुनाव से पहले नगर पंचायत उपाध्यक्ष रहे ललित लोढ़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर अपनी पत्नी स्मिता लोढ़ा का अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामांकन फार्म भरा इसके साथ ही जिला कांग्रेस प्रवक्ता विष्णु प्रसाद सोनी ने भी वार्ड क्रमांक 15 के लिए निर्दलीय अपनी पत्नी के नाम नामांकन फार्म जमा किया , प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी डोंगरगांव रहे रवि शुक्ला ने भी अपने पद से इस्तीफा देकर वार्ड क्रमांक 4 से निर्दलीय दावेदारी की सभी कार्यकर्ताओ ने अपने पद के साथ साथ कांग्रेस की सदस्यता से भी त्याग पत्र दे दिया।

कांग्रेस के लिए बड़ा झटका
डोंगरगांव नगर पंचायत जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में कार्यकर्ताओ का इस्तीफा एवं नाराजगी कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।निकाय चुनाव के इस अहम समय में कार्यकर्ताओ और नेताओं का लगातार पार्टी छोड़ना, कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि कांग्रेस इस आंतरिक कलह को कैसे संभालती है और निकाय चुनाव में इसे अपने पक्ष में कैसे मोडती है।
