नर्मदा| ग्राम ठाकुरटोला में शनिवार दोपहर में एक पैरावट में आग लग गई, जो फैलते हुए तीन पैरावटों को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम ठाकुरटोला के कृष्णा यादव के पैरावट में दोपहर को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कृष्णा के दो भाइयों के पैरावट में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगर पंचायत गंडई से फायर ब्रिगेड कर्मचारी गजेंद्र पटेल, ढालू देवांगन फायर ब्रिगेड गाड़ी के साथ पहुंचे। कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण अज्ञात है।
