राजनांदगांव . शहर सहित जिले में चोर गिरोह सक्रिय हैं। गिरोह द्वारा रेकी कर सूने घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। घुमका थाना क्षेत्र के मुड़पार गांव में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम चोरी कर फरार होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी मोहन लाल पटेल निवासी मुड़पार ने वह बुधवार को अपनी पत्नी के साथ खेत बाड़ी में काम करने गया था और घर में ताला लगा हुआ था।
शहर में भी जेवरात पार
वहीं शहर के कौरिनभाठा लक्ष्मी नगर में भी सूने घर का ताला तोड़ कर नगदी रकम व जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। बसंतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गिरजा कटेन्द्र ने शिकायत दर्ज कराई है कि वे लोग परिवार सहित रायपुर अपने पति के कार्य स्थान पर रहने गए हुए थे और घर के बाहर दरवाजा में ताला लगा हुआ था। गुरुवार को रायपुर के वापस लौटने पर ताला टूटा था।
