राजनांदगांव अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र रायपुर में कैंसर पर आधारित एक दिवसीय राज्य स्तरीय कॅान्फ्रेंस में राजनांदगांव शासकीय नर्सिंग कॉलेज की टीम ने भी अपना प्रधिनिधित्व किया। कॉलेज के पेडियाट्रिक नर्सिंग विभाग के सह प्राध्यापक शाइनी संजू को सैंटीफिक रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने हर्ष जताया है। संघ के जिला अध्यक्ष लभेश पगारे ने कहा कि यह गौरव की बात है।
इसी तरह शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय दुर्ग द्वारा आयोजित, ‘नर्सिंग पावर टू चेंज द वर्ल्ड’ विषय पर आधारित एक दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस में पूजा वर्मा सह प्राध्यापक एवं कयूनिटी हेल्थ नर्सिंग की विभागाध्यक्ष को माडल प्रजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार व मेडिकल सर्जिकल विभाग की प्रदर्शक बरसिला प्रकाश को द्वितीय पुरस्कार मिला।
