राजनांदगांव रविवार को राजनांदगांव के रेलवे ट्रेक में होम सिग्नल के पास किलोमीटर नंबर 896/26 मैं एक लाल रंग की गाय अज्ञात ट्रेन से टकराकर घायल हो गई थी। जिसके संबंध में आरपीएफ निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में स्टाफ के द्वारा पता साजी की जा रही थी। जांच के दौरान उक्त गाय के मालिक संतोष कुमार पिता टीकाराम यदु निवासी स्टेशन पारा के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 147 दर्ज कर रेल सुरक्षा बल पोस्ट के द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
