राजनांदगांव । पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के जन्मदिन के अवसर पर जिले भर के तमाम कार्यकर्ताओं व् आम जनता ने उन्हें बधाई दे कर उनके सुखद भविष्य की कामना की । भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने बताया कि बहुत ही शालीन और सौम्य तरीके से स्थानीय विधायक निवास में अभिषेक सिंह का जन्मदिन मानाया गया जहां भाजयुमो जिला पदाधिकारी, उत्तर दक्षिण एवं ग्रामीण मण्डल सहित अन्य मोर्चा प्रकोष्ठ के लोगों ने अभिषेक सिंह जी का अभिनन्दन कर उन्हें मंगलकामनाएं दीं ।
कार्यकर्ताओं व् पदाधिकारियों ने केक काटकर व् गुलदस्ता दे कर उनका अभिनन्दन किया। इस दौरान अभिषेक सिंह जी ने कहा कि राजनांदगांव के अपने परिवार के बीच जन्मदिन मनाना अद्भुत सुखद रहा ।
