राजनंदगांव: नगर निगम द्वारा हाल ही में संपन्न शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शहर के गौरव पथ को शानदार तरीके से सजाया गया था, लेकिन अब यह सड़क अंधेरे में डूब चुकी है। शपथ ग्रहण के दो दिन पहले, इस सड़क का दृश्य चकाचौंध और उत्सवपूर्ण था, लेकिन अब यह गंभीर चिंता का विषय बन गया है। गौरव पथ पर स्थित स्टेडियम जाने वाली सड़क पर अब अंधेरा छा चुका है, जिससे वहां मॉर्निंग वॉक और शाम को दौड़ने के लिए आने वाले लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

यह स्थिति उन लोगों के लिए विशेष रूप से चिंताजनक है, जो इस रास्ते का उपयोग सुबह और शाम के समय शारीरिक व्यायाम के लिए करते हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अंधेरे के कारण किसी भी अनहोनी का सामना करना पड़ सकता है। उनकी मांग है कि इस सड़क पर जल्द से जल्द पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को सुरक्षा का एहसास हो सके।

इस संदर्भ में स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि होली के बाद इस समस्या का समाधान हो सकता है? या पहले अब यह देखना है कि क्या प्रशासन इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाएगा या लोग इसी अंधेरे में से गुजरते रहेंगे।
