पार्षद शैकी बग्गा सहित 8 लोगो को नोटिस आदेश जारी
राजनांदगांव नगर निगम के सबसे हाई प्रोफाइल सीट के रूप में चर्चित वार्ड नंबर 24 के पार्षद चुनाव को लेकर पेश निर्वाचन याचिका को स्वीकार कर निर्वाचित पार्षद सहित अन्य 7 को नोटिस का आदेश प्रधान जिला न्यायाधीश राजनांदगांव ने दिया है ।
कुलबीर सिंह छाबड़ा की निर्वाचन याचिका वरिष्ठ अधिवक्ता रूपेश दुबे के माध्यम से वार्ड नंबर 24 के पार्षद चुनाव 2025 में हुए फर्जी मतदान के मुद्दे को आधार बनाकर पेश किया।
इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि मामला प्रकरण क्रमांक 1/2025 के तहत पंजीकृत किया गया है।
फिलहाल, इस प्रकरण पर आगे की सुनवाई की प्रतीक्षा की जा रही है।
