राजनांदगांव | सोमनी से लगे ग्राम ईरा, धीरी, सांकरा में जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे हरियाली बाहिनी नीर और नारी जल यात्रा मंगलवार को पहुंची, कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन यादव, हरियाली बाहिनी अभियान प्रमुख शिव कुमार देवांगन, हरियाली बाहिनी जानिया साहू,ग्राम पंचायत ईरा सरपंच श्री साहू, सांकरा सरपंच श्रीमती साहू, एसी तृप्ति साहू,prp, मां बम्लेश्वरी समूह, बिहान समूह, बिहान केडर, ग्रामवासी उपस्थित रहे, फूलबासन यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पानी बचाने सभी को आगे आना होगा तभी पानी की समस्या से निपटा जा सकता है, आज पानी व्यर्थ बह रहा है, कई जगह जल मिशन के माध्यम से हर घर पानी मिल रहा है, लेकिन कई लोगों के यहां टोटी नहीं लगने से कई हजार लीटर पानी रोज बहा रहा है इसके लिए जल यात्रा और सभा कर जागरूक किया जा रहा है साथ ही घर से निकल कर गली में बहने एवं बरसात मे बहते पानी को सोक पिट बनाकर वाटर रिचार्ज करना होगा, साथ ही नाला बंधान जरूर बनाएं ताकि बरसात की पानी को रोककर सिंचाई के अलावा जमीन में डाला जा सके, शिव देवांगन ने बताया की पर्यावरण के लिए हम सब को जागरूक होना होगा, आज पेड़ बहुत संख्या में काटे जा रहे, साथ ही आंधी तूफान में बड़ी संख्या में पेड़ को नुकसान होता है सभी को कम से कम 10 पौधा लगाकर बचाना होगा ,पेड़ जल को को प्रभावित करता वे वर्षा के अतिरिक्त जल संचय करता है |
