June 2025 Grah Gochar: जून में सूर्य, मंगल सहित चार ग्रह राशि और नक्षत्र बदलने वाले हैं, जिससे कई राशियों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कुछ राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी।
June 2025 Grah Gochar: जून का महीना ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इस दौरान सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र जैसे प्रमुख ग्रह न सिर्फ अपनी राशि बदलेंगे, बल्कि कई बार नक्षत्र भी बदलेंगे, जिससे सभी राशियों पर अच्छा-खासा प्रभाव देखने को मिलेगा।
इस महीने सूर्य, जो कि ग्रहों के राजा माने जाते हैं, अपने मित्र ग्रह बुध की राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा बुध, मंगल और शुक्र ग्रह भी अलग-अलग तारीखों पर राशि परिवर्तन करेंगे।
जून 2025 में ग्रहों की चाल, सूर्य और मंगल सहित चार ग्रहों के राशि परिवर्तन के कारण कुछ राशियों के लिए यह समय विशेष सावधानी बरतने का है। बदलती ग्रह स्थितियां मानसिक तनाव, करियर में उलझन और आर्थिक अस्थिरता जैसे प्रभाव डाल सकती हैं।
आइए जानते हैं उन 5 राशियों के बारे में जिन्हें इस महीने सतर्क रहना होगा। जून में ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन
सूर्य नक्षत्र परिवर्तन- 8 जून को मृगशिरा और 22 जून को आर्द्रा नक्षत्र में गोचर
बुध नक्षत्र परिवर्तन- 9 जून को आर्द्रा, 16 जून को पुनर्वसु और 25 जून को पुष्य नक्षत्र में गोचर
शुक्र नक्षत्र परिवर्तन- 13 जून को भरणी और 26 जून को कृतिका नक्षत्र में गोचर
मंगल नक्षत्र परिवर्तन- 7 जून को मघा और 30 जून पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर
गुरु नक्षत्र परिवर्तन- 14 जून को आर्द्रा और 30 जून को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग स्वभाव से संवेदनशील और विचारशील होते हैं, लेकिन इस महीने अत्यधिक सोच-विचार उनके लिए हानिकारक हो सकता है। जो काम पहले से ठीक चल रहे थे, वे आपकी ज़्यादा सोच के कारण अटक सकते हैं या उलझ सकते हैं। ज़रूरत से ज़्यादा विश्लेषण और चिंता आपको थका सकती है। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान, योग या प्रकृति से जुड़ना फायदेमंद रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को जून में अपने करियर और कारोबार में वांछित सफलता पाने के लिए असाधारण मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्य का साथ कम रहेगा, लेकिन परिश्रम से आप अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। सहयोगियों से अपेक्षित समर्थन न मिलने से थोड़ा तनाव हो सकता है। धैर्य, अनुशासन और रणनीतिक सोच से आप इस समय को पार कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को इस महीने अपने आर्थिक पक्ष को लेकर विशेष सतर्क रहना होगा। फालतू खर्च या बिना सोचे-समझे निवेश आपको आर्थिक रूप से परेशान कर सकता है। आय की अपेक्षा खर्च ज्यादा हो सकता है, जिससे बजट बिगड़ने की संभावना है। सलाह है कि आप फाइनेंशियल प्लानिंग करें और ज़रूरी खर्चों पर ही ध्यान दें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
