राजनांदगांव इंदामारा में मौजूद एक्वा विलेज वाटर पार्क के संचालक पर लालबाग पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 9 मई को वाटर पार्क में नहाते वक्त 12 साल का बालक डूब गया। मामले की जांच के बाद पुलिस ने संचालक पर अपराध दर्ज कर लिया है।
गोंदिया जिला निवासी 12 वर्षीय अंशुल भंडारकर अपने परिजनों के साथ वाटर पार्क घूमने आया था। जहां नहाते वक्त वह वेव पुल में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिजनों का बयान लिया, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जिसके बाद सामने आया कि वाटर पार्क में सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। जिसकी वजह से हादसा हुआ और बालक की मौत हो गई। मामले में संचालक की लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
