राजनांदगांव | जल बचाने के लिए जलयात्रा कर गली गली में घूमकर नारी शक्ति भरी धूप, गर्मी में पसीना बहा रही है , प्रतिदिन 10 बजे से 6 बजे तक 3 गांव में जलयात्रा निकालकर गांव को इस अभियान महत्त्व को नारा के माध्यम अवगत करा रही, लोग बड़ी संख्या में जलयात्रा कर चौपाल में शामिल हो रही है लोगो को जलऔर पौधा के महत्व समझते हुए एक सूत्र में बंधकर संरक्षण करने की ओर बढ़ रहे है | आज डोंगरगांव के 3 गांव क्रमशः किरगी, रूपाकाठी, रिवागहन में हरीयाली बाहिनी नीर और नारी जलयात्रा में पद्मश्री फूलबासन यादव, हरियाली बाहिनी प्रमुख शिव कुमार देवांगन, जानिया साहू,सरपंच पुष्प लता हिरवानी, उपसरपंच सागर साहू, पीआरपी रिंकी सिंह शामिल हुए|
फूलबासन यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोग को बताया कि जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए महिलाओं के साथ ही बढ़ चढ़कर पुरुष कदम से कदम मिलाकर सहभागी बनकर सहयोग दे रहे है सभी के सहयोग कार्यक्रम सफल होगा, सभी के यहां सोखता गड्ढा बनाकर एवं पौधा लगाकर बचाने दिशा में योगदान दे | शिव देवांगन ने बताया कि अब 118 गांव में जलयात्रा निकालकर महिलाओं ने साहसी कार्य किए है, लोगो को ये समझ में आ रहा है, पानी बचाने एवं पौधा लगाने से ही जीवन सुरक्षित रहेगा |
