राजनांदगांव। बोरतलाव थाना क्षेत्र के बागरेकसा जंगल में शुक्रवार को मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त ठेलकाडीह गांव निवासी 23 वर्षीय सूरज सेन के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला हत्या का मानते हुए जांच तेज कर दी है। एक संदेही की तलाश जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
बताया गया कि सूरज सेन का विवाह महज एक माह पूर्व सहसपुर दल्ली की एक युवती से हुआ था। पुलिस ने मृतक के हाथ पर लिखे नाम और शरीर पर मिले अन्य चिन्हों के आधार पर शिनाख्त की। परिजनों ने भी शव की पुष्टि कर दी है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
