तेन्दूकोना। चौकी बुंदेली पुलिस ने शुक्रवार दोपहर ग्राम बेलडीही-बोइरलामी मार्ग पर आम बगीचा के पास एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान घनाराम नायक (उम्र 52 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 06, लिलेसर) के रूप में हुई है।
मुखबिर की सूचना पर प्रधान आरक्षक इंद्रजीत ठाकुर व उनकी टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 100 नग चिड़ी छाप देशी मदिरा के पाउच (प्रत्येक में 200-200 मि.ली.) कुल 20 लीटर (20,000 मि.ली.) शराब तथा 150 की बिक्री रकम, कुल 4,150 मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।
घटना स्थल पर मौजूद गवाहों जयलाल नायक एवं मेहतरू बरिहा की उपस्थिति में तलाशी व जब्ती की कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी शराब बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
मदिरा को सीलबंद कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
