कोविड-19 की वैश्विक महामारी की दूसरी लहर ने लोगों के स्वास्थ्य को अत्यधिक प्रभावित किया है। इस गंभीर बीमारी के दुष्प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोविड-19 के केस तेजी से बढ़ रहे हंै।
संकट की इस घड़ी में शासन-प्रशासन द्वारा नागरिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम इसके लिए कार्य कर रही है। 5 मई 2021 तक 43 हजार 876 मरीजों की रिकवरी हुई है, जबकि कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज 52 हजार 529 रहे हैं वहीं एक्टिव प्रकरण 8 हजार 199 है। नागरिक राजनांदगांव में हॉस्पिटल में उपलब्ध बेड की जानकारी https://govthealth.cg.gov.in/ पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। आज 6 मई को कोविड-19 के इलाज के लिए जिले के अस्पतालों में 1134 सामान्य बेड, 447 ऑक्सीजन बेड, 160 एचडीयू बेड, 118 आईसीयू बेड, 31 वेंटीलेटर बेड खाली है। शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री राजनांदगांव में 102 ऑक्सीजन बेड, 80 एचडीयू बेड, 40 आईसीयू बेड, 12 वेंटीलेटर बेड रिक्त है।
